Edited By suman prajapati, Updated: 23 Mar, 2026 01:11 PM

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड के उन कपल्स में शामिल हैं, जिन्होंने प्यार के लिए धर्म और जाति की सीमाओं को पीछे छोड़ दिया। यही वजह है कि फैंस को हर त्योहार पर इस जोड़ी की झलक का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार ईद के मौके पर भी...
मुंबई. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड के उन कपल्स में शामिल हैं, जिन्होंने प्यार के लिए धर्म और जाति की सीमाओं को पीछे छोड़ दिया। यही वजह है कि फैंस को हर त्योहार पर इस जोड़ी की झलक का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार ईद के मौके पर भी दोनों ने अपने खास अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया। जहीर इकबाल ने अपने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं।
तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा का ट्रेडिशनल लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। उन्होंने साड़ी, चूड़ियां और गहनों के साथ मांग में सिंदूर लगाया हुआ है, जिसने उनके लुक को और भी खास बना दिया। उनका यह अंदाज न सिर्फ खूबसूरत है, बल्कि कई लोगों के लिए हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक भी बन गया।

वहीं जहीर भी उनके साथ नजर आए और उनकी नजरें सोनाक्षी से हटती नहीं दिखीं।
इन तस्वीरों में कपल एक-दूसरे के साथ बेहद करीब और रोमांटिक अंदाज में नजर आया। दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस को खूब इंप्रेस किया।

फोटोज शेयर करते हुए जहीर ने कैप्शन में लिखा, “ईद मुबारक… ईद में रोमांस डाल दिया।” इस पर फैंस और सेलेब्स ने जमकर प्यार लुटाया और दोनों को ढेरों शुभकामनाएं दीं।

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को एक्टर जहीर इकबाल से शादी रचाई थी। कपल ने सात सालों की डेटिंग के बाद अपनी फैमिली और खास दोस्तों के बीच रजिस्टर मैरिज की थी।
